कर्नाटक में मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड में बुधवार को जबरदस्त धमाका हुआ और उसके बाद आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। आग पर काबू पा लिया गया है।
धमाके की असल वजह और नुकसान कितना हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, एएनआई के अनुसार, अनुमान है कि धमाका अंदर मौजूद किसी स्टीमर या प्रेशर इक्विपमेंट की वजह से हुआ।
धमाके का असर और तेज आवाज दो से चार किलोमीटर के दायरे में महसूस की गई। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी के अनुसार, यह धमाका हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट यूनिट में हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घरों में कंपन महसूस किया गया और कुछ घरों की खिड़कियों व दरवाजों के शीशे टूट गए।
धमाके के बाद यूनिट के बायलर सेक्शन में आग लग गई और इलाके में घना धुआं फैल गया। घायलों में से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के तौर पर हुई है। वह प्लांट के अंदर मौजूद था। उसके शरीर का 35 प्रतिशत हिस्सा जल गया।
वह आइसीयू में है। पास के ही एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने कहा, हाइड्रो सल्फर ट्रीटमेंट यूनिट में जबरदस्त धमाके और उसके बाद लगी आग में आठ लोग घायल हो गए। प्लांट परिसर में घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल ले जाया गया है और उसकी पहचान राजेश के तौर पर हुई है। वह खतरे से बाहर है। सीपी, डीसी और सीईओ मौजूद हैं।
धमाके के बाद लोगों ने मससूस किए झटके
हालांकि, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) की ओर से इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आस-पास के इलाकों बाजपे, कलावरु, बैकामपाडी, जोकट्टे, सुरथकल और कटिपल्ला के लोगों ने झटके महसूस किए। धमाके के असर से घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे और साथ ही जोकट्टे ग्राम पंचायत भवन के शीशे भी टूट गए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal