करवा चौथ के दिन गलती से भी सुहागिन महिलाएं न करें ये 8 काम, वरना होगा व्रत का अपमान

करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं| इस व्रत में महिलाएं सुबह चार बजे से लेकर चंद्रमा के दीदार करने तक भूखी-प्यासी रहती हैं और इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं और चंद्रमा का दीदार करने के बाद पानी पिती हैं| ऐसी मान्यता हैं कि करवा चौथ का व्रत रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता हैं| इसीलिए हर पत्नी को विधिपूर्वक करवा चौथ का व्रत करना चाहिए। संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से यह त्यौहार और भी शुभ माना जा रहा है। इस व्रत को करने के लिए शास्त्रो में कई नियम बताए गए हैं, इन्हीं नियमों के आधार पर सुहागन महिलाएं यह व्रत करती हैं।

लेकिन यदि ऐसा नहीं किया गया तो इनके दुष्प्रभाव उनके आने वाले जीवन पर पड़ते हैं। इसीलिए करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं कुछ कामों को भूलकर भी ना करें, क्योंकि जिस अनुष्ठान को मानकर आप इसका व्रत कर रही हैं वह कहीं आपके ऊपर उल्टा ना पड़ जाए| वर्तमान समय में करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियां भी करने लगी है। ऐसे में इस व्रत के कुछ नियमों को अच्छे से जान ले तो इस व्रत को करने से आपको इसका फल अवश्य प्राप्त होगा|

(1) करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनी जाती हैं| इसलिए भूलकर भी काला कपड़ा या सफेद साड़ी ना पहने। काला और सफेद रंग सुहागन महिलाओं के लिए अशुभ होता है।

(2) करवा चौथ व्रत के दिन कैंची का उपयोग ना करें। कपड़े या अन्य किसी वस्तु को काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल करते हैं तो इस दिन भूलकर भी इसको ना उठाएं। वरना इससे आपके जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं|

(3) करवा चौथ के दिन टाइम पास करने के लिए ताश के पत्ते बिल्कुल ना खेलें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए अशुभ हो सकता हैं| इसलिए टाइम पास करने के लिए आप पुजा या भजन आदि कर सकती हैं|

(4) इस दिन भूलकर भी किसी की बुराई ना करे और खास कर किसी विशेष व्यक्ति की निंदा ना करे| वैसे भी बुराई करना अच्छा बात नहीं होता हैं और खास कर करवा चौथ व्रत के दिन तो और भी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए|

(5) करवा चौथ व्रत के दिन सफ़ेद चीजों का दान भूलकर भी ना करे| सफ़ेद चीजों में दूध, दही, चावल या सफेद वस्त्र इत्यादि का दान ना करे|

(6) सुहाग से जुड़ी चीजों को कूड़े में ना फेंके बल्कि यदि हाथों में पहनते वक्त चुड़ियाँ टूट जाए तो उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें ना की उसे इधर-उधर फेंक दे

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com