कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह? 

हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का अंतिम महीना फाल्गुन माह होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष शुरू होगा। फाल्गुन का महीना देवों के देव महादेव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली समेत कई पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन माह का धार्मिक दृष्टि से अधिक महत्व है। चलिए आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह और क्यों खास है ये महीना।

इस दिन शुरू होगा फाल्गुन माह

फाल्गुन माह को उल्लास और आनंद का महीना माना जाता है। यह माह मुंडन, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ होता है। इस बार फाल्गुन महीने का प्रारंभ 25 फरवरी से हो रहा है और 25 मार्च को समापन होगा।

इस वजह से खास है फाल्गुन माह

फाल्गुन माह में आने वाले पर्व और व्रत सकारात्मक ऊर्जाओं से भरे होते हैं। इस महीने में होली का पर्व मनाया जाता है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही महाशिवरात्रि भी आती है। इस खास अवसर पर भगवान शिव की पूजा और व्रत किया जाता है। इस पर्व को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मान्यता के अनुसार, इस माह में चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था। फाल्गुन में चंद्र देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है, तो इस माह में चंद्रमा की उपासना करने से कुंडली में से चंद्र दोष को खत्म किया जा सकता है।

करें ये कार्य

-फाल्गुन माह में तामसिक भोजन और मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें। 

-फाल्गुन महीने में सामान्य पानी से स्नान करना श्रेष्ठकर होता है।

-इसके अलावा इस माह में बड़े बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करें।

-फाल्गुन माह में भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा करें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com