ओसामा के बेटे हमजा बिन लादेन पर अमेरिका ने रखा 7 करोड़ का इनाम

अमेरिका ने अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन पर बड़ा इनाम रखा है। क्राउन प्रिंस ऑफ जिहाद के नाम से कुख्यात हमजा का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर की राशि दी जाएगी। भारतीय मुद्रा में यह राशि सात करोड़ रुपए होती है। लादेन की तीन जिंदा पत्नियों में से एक खैरिया साबर का बेटा हमजा इन दिनों अमेरिका पर हमले करने की साजिश रच रहा है।

साल 2015 में हमजा ने सीरिया में जिहादियों से एकजुट होने का आग्रह करते हुए एक ऑडियो संदेश जारी किया ता। उसमें हमजा ने दावा किया गया कि युद्धग्रस्त देश में लड़ाई फिलिस्तीन को मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसके एक साल बाद एक अन्य संदेश में उसने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने मूल देश सऊदी अरब के नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आग्रह किया था।

वह जिहादियों से लंदन, वॉशिंगटन, पेरिस और तेल अवीव में युद्ध छेड़ने के लिए बयान जारी कर चुका है। उसे अतंकी संगठन अलकायदा के वर्तमान नेता अयमान अल जवाहरी के डिप्टी के रूप में दिखाया गया है। हमजा ने अमेरिका में 9/11 हमले में विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से की थी।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में हमजा के सौतेला भाइयों ने इस शादी का जिक्र किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि हमजा के ठिकाने के बारे में किसी को सही जानकारी नहीं है, लेकिन वह अफगानिस्तान में भी हो सकता है।

अमेरिका ने कहा कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को देखते हुए अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इतने बड़े पुरस्‍कार का ऐलान किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ ने कहा कि यह कदम अमेरिका के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और गंभीरता को दर्शाता है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार हमजा पिछले कई सालों से छिपा हुआ है और वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया या फिर इरान में हो सकता है। अब वो अपने पिता की मौत का बदला भी ले सकता है। अमेरिकी सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अलकायदा काफी समय से शांत हैं, लेकिन यह केवल एक रणनीतिक चुप्पी है न कि आत्मसमर्पण। अलकायदा के पास अब भी हमला करने की क्षमता है और वह ऐसा करने का इरादा भी रखता है।

पाकिस्तान के एबोटाबाद में अमेरिकी नेवी सील के कमांडो ने 2 मई 2011 में एक अभियान के दौरान ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। उस दौरान खैरिया साबर एबोटाबाद के एक परिसर में अपने पति ओसामा बिन लादेन के साथ रह रही थी।

ओसामा की मौत के बाद से उसकी तीन पत्नियां और बच्चे सउदी अरब में शरण लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन हमजा का ठिकाना सउदी अरब में रहना विवादों का विषय रहा। माना जाता है कि वह इरान में अपनी एक मां के साथ कई सालों तक रहा। ओसामा को मारने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान हमजा की उम्र 22 साल रही थी और वह कई साल तक अपने पिता से नहीं मिला था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com