एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस आर्टिकल पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल दर्ज करनी होगी।

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपने रीजन के अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन आईडी/ कैंडिडेट नाम/ डेट ऑफ बर्थ जैसे जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023: इन डेट्स में आयोजित होगी परीक्षा

एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की शुरुआत14 नवंबर 2023 से की जाएगी। एग्जाम की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2023 निर्धारित की गयी है। एग्जाम के समय अभ्यर्थी एक एडमिट कार्ड एवं वैलिड पहचान पत्र अवश्य साथ लेकर जाएं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 7547 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5056 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 2491 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com