एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने तोड़े व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड

ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) ने रविवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों का क्रिकेट फाइनल और हॉकी सेमीफाइनल एशियाई खेलों के इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच थे। ओसीए ने 212 रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए कहा कि आइची-नागोया संस्करण में खिलाड़ियों को बेहतरीन माहौल दिया गया था।

काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में पुरुषों के हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया। इसके बाद भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में भी पाकिस्तान को 19 रनों से हराया।

ओसीए समन्वय समिति के अध्यक्ष तैयब इकराम ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि इन खेलों के प्रसारण को अब तक के सबसे ज्यादा दर्शक मिले। इसका श्रेय दो बड़े मैचों को जाता है। जिसमें शनिवार को पाकिस्तान-भारत क्रिकेट मैच और उससे एक दिन पहले गुरुवार को पाकिस्तान-भारत हाकी मैच इन खेलों के इतिहास में अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले मैच थे। हालांकि उन्होंने दर्शकों के आंकड़े नहीं बताए। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि दोनों मैचों में से किसके दर्शक ज्यादा थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com