एनएलयू आज जारी करेगी ऑल इंडिया एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 की लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। AILET Admit Card 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

एनएलयू आज 24 नवंबर, 2023 को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की ओर से अगले महीने आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट आज, 24 नवंबर, 2023 शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

 दिसंबर को होगी परीक्षा 

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2024 की लिखित परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाएगा। इनमें बेंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू , जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, वाराणसी और विशाखापत्तनम सहित अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आसानी से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स

ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने केएनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध AILET एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें। अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com