एक बेटी के लिए पिता ने दूसरी बेटी की कर दी निर्मम हत्या, वजह जानकर चौंकी पुलिस

एक बेटी को जायदाद देने के लिए क्रूर पिता ने दूसरी बेटी की निर्मम हत्या कर दी और शव को खाई में फेंक दिया। शव बरामद होने के बाद पिता ने बेटी पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर हत्या की बात स्वीकारी थी। लेकिन, मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस भी हत्या की वजह जानकर हैरान रह गई। 

कुटुंबा थाना की पुलिस ने ओरडीह पहाड़ी की खाई से बरामद युवती के शव की पहचान कर ली है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि शव 19 वर्षीया पूनम कुमारी का था। पिता अर्जुन मेहता ने ही उसकी हत्या की थी। बहरहाल अर्जुन को जेल भेज दिया गया है। वह ओबरा थाना क्षेत्र के गंजपर गांव का निवासी है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता ने अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए गला दबाकर पूनम की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को खाई में फेंक दिया था। घर से ओरडीह पहाड़ तक टेंपो से शव लेकर आया था। 20 जून को शव बरामद हुआ था। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। 

थानाध्यक्ष के मुताबिक अर्जुन की पहली पत्नी से पैदा हुई पूनम आधे हिस्से की हकदार थी। जायदाद के लिए ही उसकी हत्या की गई। दूसरी पत्नी से भी एक संतान है, जो पुत्री ही है। अर्जुन उसी को अपनी जायदाद देना चाहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या में शामिल दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com