स्पेन के टूरिस्ट शहर मायोर्का में पहला महिला होटल आरंभ हो चुका है। महिला स्पेशल होटल का नाम सोम डोना है और इसमें केवल महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं का बंदोबस्त किया गया है। 14 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए होटल में 39 रूम, पूल, स्पा, लाइब्रेरी और रूफ टॉप टेरेस भी उपलब्ध है।

फोर स्टार होटल का मकसद महिलाओं रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव में कुछ फुर्सत के क्षण निकालना है। होटल की सुविधाओं का आनंद लेते हुए महिलाएं बाहरी दुनिया से कुछ समय के लिए पूरी तरह से दूर रह सकें।
महिलाओं के आराम और सुकून के लिए कई वेलनेस सर्विस भी होटल में दी जाती है। मसाज, वर्लपूल टब सहित कई और ट्रीटमेंट विशेष तौर पर महिलाओं के लिए है। इसके साथ ही स्थानीय खाना भी होटल में विशेष आकर्षण होगा।
होटल की वेबसाइट के मुताबिक, गेस्ट यदि चाहें तो वह टापू के आसपास की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। इस होटल में सभी धर्म और विचारों वाली महिलाओं का स्वागत है, भले ही उनकी सेक्शुअल पहचान कुछ भी हो।
इसके साथ ही होटल मे नो मैन पॉलिसी का भी कड़ाई से पालन किया जाएगा। होटल के प्रेजिडेंट जॉन एनरिक केपेला ने कहा कि, कई सर्वे में यह बात प्रकाश में आई थी कि महिला ग्राहक हर तरह से ‘ऑल विमिंज होटल’ के पक्ष में हैं। स्पेन की जेंडर पॉलिसी के मद्देनज़र होटल स्टाफ में भी महिलाओं को विशेष तरजीह दी जाएगी।
केपेला ने कहा कि, ‘स्टाफ चयन में भी महिलाओं को तरजीह दी जाएगी। हमारा मकसद है कि पुरुषों के लिए ताकत की वजह से समझे जानेवाले कुछ पारंपरिक काम भी महिलाएं करती हुई नजर आएं, यह हमारी सोच है।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal