उत्तर भारत में अभी और सताएगी शीतलहर

राज्यों में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों और फ्लाइट्स की रफ्तार भी थम हो चुकी है। बात करें पहाड़ी राज्यों की तो आज सुबह श्रीनगर का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहा। पल घाम में आज सुबह का तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार सुबह दिल्ली का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई है। 

उत्तर भारत में अभी और सताएगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार,अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कोहरे छाया रहेगा। पहाड़ी राज्यों में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों और फ्लाइट्स की रफ्तार भी थम हो चुकी है।

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो आज सुबह श्रीनगर का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहा। पल घाम में आज सुबह का तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। 25 और 28 जनवरी तक हिमाचल के कई जिलों में बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

एक तरफ जहां उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में है तो दूसरे ओर मध्य प्रदेश,गुजरात और तेलंगाना के कई राज्यों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। भोपाल, इंदौर,जबलपुर सहित एमपी के कई जिलों में आ बारिश की आशंका है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद, पोरबंदर समेत कई जिलों में बारिश की आशंका है। तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com