उत्तराखंड: पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर राज्यभर में होंगे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में 12 से 14 जून तक कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसंपर्क, जनकल्याण शिविर व संवाद कार्यक्रम का प्रभावी आयोजन किया जाए। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाए।

इसके साथ ही योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने व जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। 12 जून को सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतिकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों व क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com