देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर सभी को समान अधिकार देने, मदरसा बोर्ड को समाप्त कर समान शिक्षा व्यवस्था की नींव रखने तथा राज्य में ‘हिन्दू स्टडी सेंटर’ की स्थापना जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं। दून के बालावाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने यह बातें कहीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal