ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा

ईरान के साथ बढ़ते सैन्य और राजनयिक तनाव के बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्री (युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह अमेरिका का नियंत्रण है। पीट हेगसेथ का कहना है कि अमेरिकी ऑपरेशन्स ने ईरानी विरोध के बावजूद इस जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों और कच्चे तेल की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की है।

फ्लोरिडा में अमेरिकी सेंट्रल कमांड मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए हेगसेथ ने कहा, “अमेरिकी सेंट्रल कमांड इस बात से पूरी तरह वाकिफ था कि प्रोजेक्ट फ्रीडम- जिसका उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालना है- कभी रुका नहीं था, बल्कि यह गुप्त रूप से लगातार चल रहा था।”

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार, हम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले उन वाणिज्यिक (व्यापारिक) जहाजों को सुरक्षा दे रहे हैं जो 10 करोड़ बैरल से भी अधिक तेल ले जा रहे हैं। अमेरिका ने आधी रात के अंधेरे में भी सुरक्षा का ऐसा अभेद्य तंत्र तैयार किया है जिसे ईरान न तो देख सकता है और न ही रोक सकता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी नाकाबंदी के कारण ईरान के बंदरगाहों से जुड़े लगभग 140 जहाज रुक गए हैं। हमारी नाकाबंदी अचूक है। हमने कल ही एक और टैंकर को निकलने से रोका है।

हेगसेथ ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पर हमारी नाकाबंदी अचूक है। हम होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों को आने-जाने की अनुमति दे रहे हैं, इसलिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर हमारा नियंत्रण है?

हेगसेथ ने आगे कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुजको नियंत्रित करता है। हम अपने साझेदारों के साथ तेल और अन्य सामान का परिवहन कर रहे हैं और हफ्तों से ऐसा कर रहे हैं, जिसे ईरानी स्वीकार नहीं करना चाहते। यह एक कड़वी सच्चाई है।

वहीं, ईरान द्वारा मार गिराए गए अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पायलट अच्छी स्थिति में है। उन्होंने जिस तरह से उस मिसाइल को गिराया, वह अविश्वसनीय था। यह उन महान अमेरिकियों का उत्कृष्ट कार्य था जो बेहद कुशल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com