हाल ही में ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए पहले टी20 में जीत के बाद कुलदीप यादव और केएल राहुल वेबसाइट्स और अखबारों की सुर्खियों में हैं। लेकिन कुलदीप यादव ने जो 5 विकेट चटकाए उनमें एमएस धोनी का एक बहुत बड़ा योगदान था। विकेटों के पीछे खड़े धोनी ने ना सिर्फ विकेटों के पीछे कमाल दिखाया बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला।

धोनी बने नंबर वन विकेट कीपर:
कुलदीप यादव ने कल अपने 4 ओवरों के स्पेल में लाजवाब गेंदबाज़ी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिनमें से एक उन्होंने एक खिलाड़ी को बोल्ड किया। दो की कैच विराट कोहली ने पकड़ी और दो खिलाड़ी एक ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर धोनी के फु्र्तिले हाथों की वजह से स्टंप आउट हुए।
आखिर क्यों लोग महिलाओं को छोड़ जानवरों के साथ बनाने लगे हैं सम्बन्ध….
धोनी का टी20 इतिहास:
इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर पहले बेयरस्टो और फिर जो रूट को स्टंप कर धोनी टी20 इतिहास में सबसे अधिक स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इन दोनों को स्टंप करने के साथ अंतराष्ट्रीय टी20 में धोनी के कुल 33 स्टंप हो गए हैं। जिसके साथ वो पाकिस्तान के कामरान अकमल से भी आगे निकल गए हैं।
क्या है रिकार्ड्स:
टी20 क्रिकेट में धोनी ने विकेटों के पीछे 82 शिकार बनाए हैं, जिनमें धोनी ने 49 कैच और 33 स्टंप आउट किए हैं। मौजूदा समय में अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में धोनी से आगे कोई भी विकेटकीपर नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal