11,400 करोड़ के PNB घोटाले के आरोपी 48 वर्षीय नीरव मोदी का ज्वैलरी ब्रांड दुनियाभर में मशहूर है। विदेश की कई मशहूर हस्तियों ने इनकी ज्वैलरी का प्रमोशन किया है। विदेश ही नहीं नीरव मोदी का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता है प्रियंका चोपड़ा, लीजा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और सोनम कपूर भी इस ब्रांड की ज्वैलरी का प्रमोशन कर चुके हैं।
प्रियंका चोपड़ा
नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की पिछले साल एम्बैसेडर बनाई गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी नीरव मोदी के लिए प्रमोशन किया है। इंस्टाग्राम पर ब्रैंड के प्रोडक्ट के साथ उनकी तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
लीजा हेडन
सुपर मॉडल एक्ट्रेस लीसा हेडन, नीरव मोदी ब्रांड की ज्वैलरी प्रोमोट करते कई बार देखी जा चुकी हैं। लीजा हेडन भी कई प्रिंट विज्ञापनों में दिखीं। वे विदेश में नीरव ब्रैंड का चेहरा रही हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में इसे लॉन्च किया था।
सोनम कपूर
फैशन आइकन सोनम कपूर को भी कई बार नीरव मोदी के ज्वैलरी ब्रैंड को प्रमोट करते देखा जाता है।
निम्रत कौर
48 वर्षीय मोदी मशहूर डायमंड ब्रोकर हैं। मोदी के नाम से उनका ज्वैलरी ब्रांड दुनियाभर में मशहूर है। देश ही नहीं दुनियाभर के कई मशहूर हस्तियों ने इस ब्रांड की ज्वैलरी का प्रोमोशन भी किया है। इसमे एक्ट्रेस निम्रत कौर का नाम भी शामिल है।