इग्नू की ओर से जनवरी 2026 फ्रेश एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को 15 फरवरी तक एक्सटेंड कर दिया गया है। जो छात्र इग्नू से पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से यूजी- पीजी ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL), विभिन्न ऑनलाइन कोर्सेज और IOP प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो भी छात्र इग्नू से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं वे 15 फरवरी तक फ्रेश एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भरा जा सकता है।
सुविधानुसार कोर्सेज का कर सकते हैं चुनाव
इग्नू से पढ़ाई करने के लिए ऑनलाइन एवं ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं। स्टूडेंट्स अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पाठ्यक्रमों या ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम का चुनाव करके एडमिशन ले सकते हैं। इसके आलावा Overseas Students (SAARC, Non-SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी प्रवेश के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
स्वयं कर सकते हैं अप्लाई
छात्र इग्नू में एडमिशन के लिए स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
इग्नू एडमिशन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Admission में जाकर जिस प्रोग्राम के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं उससे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म को वापस लेने का भी रहेगा मौका
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगर कोई छात्र अपना एडमिशन वापस लेना चाहेगा तो ऐसे स्टूडेंट्स को इग्नू की ओर से एक सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal