इंस्टाग्राम के जरिये पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क करता था राजस्थान का अली..

 हरियाणा के अंबाला में चार दिन पहले विस्फोटक के साथ पकड़ा गया राजस्थान का अली अकबर इंस्टाग्राम और सिग्नल एप के जरिये पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था।

पाकिस्तानी आतंकी नियमित तौर पर अकबर को पैसे भेजता था। अकबर के साथ गिरफ्तार किए गए जगवीर एवं अनस ने ही उसका संपर्क भट्टी से करवाया था। बाद में वह सीधे भट्टी के संपर्क में आ गया।

सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही राजस्थान एटीएस भी मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपित पकड़े जाने से दो दिन पहले दिल्ली में जामा मस्जिद के पास रुके थे।

तीनों ने भट्टी के कहने पर दिल्ली के सफदरजंग, निजामुद्दीन, पंजाब के मलरकोटला, पठानकोट, हरियाणा में अंबाला के तोपखाना, केंट क्षेत्र एवं राजस्थान में हनुमानगढ़ के वीडियो बनाए थे।

ये वीडियो भट्टी को भेजे गए थे। अकबर के अजमेर स्थित पैतृक घर पर अभी भी सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। उसके स्वजन व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com