इस बार वैलेंटाइन डे इंद्र देव बिगाड़ सकते हैं। क्योंकि बुधवार से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दोबारा होने और गुरुवार तक तीव्र होने की संभावना है, जिससे दिल्ली के लोगों के लिए बारिश से सराबोर वैलेंटाइन डे बन जाएगा।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि, “बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाओं के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली समेत देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बुधवार रात (13 फरवरी) से आने की संभावना है।” श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, “बुधवार रात को हालात ज्यादा गंभीर नहीं होंगी। हालांकि, गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि तेज होगी।” उन्होंने कहा कि ये हालात शुक्रवार तक राजधानी में बनी रहेंगे।
उत्तर पश्चिम भारत में बुधवार और शुक्रवार के बीच न्यूनतम तापमान में भी 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो कि मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से 4 डिग्री अधिक होगा, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हाल ही में 7 फरवरी को हुई बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। सोमवार और मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal