भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज देश याद कर रहा है। आज यानी 31 अक्टूबर के दिन इंदिरा गांधी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। भारत के इतिहास में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के तौर पर दर्ज है। दरअसल, इसी दिन सुबह-सुबह उनके सिख अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर थी।

इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार तीन बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पुहंची। इसके बाद 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई। आज पूरा देश इंदिरा गांधी को नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
इंदिरा गांधी की आज 36वी पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाॉड्रा ने दिल्ली में मौजूद शक्ति स्थल पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal