इंडिया में हुई हॉरर थ्रिलर की चांदी, मोटी कमाई से भर दी मेकर्स की झोली

ग्लोबल लेवल पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद हॉलीवुड की फिल्ममेकर कैरी बार्कर की पहली फिल्म ऑब्सेशन भारत में भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। हाल ही में इस हॉरर थ्रिलर को इंडियन थिएटर्स में रिलीज किया गया और ऑडियंस की तरफ से इसको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है।

जिसकी वजह से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऑब्सेशन धमाकेदार कमाई करने में भी सफल हो रही है। आइए जानते हैं रिलीज के 5 दिन के भीतर इस मूवी कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

भारत में छाई ऑब्सेशन
29 मई को ऑब्सेशन को इंडिया में रिलीज किया गया है। 1 घंटे 49 की हॉरर फिल्म को सिर्फ अंग्रेजी भाषा और लिमिटेड स्क्रीन के साथ भारत में पेश किया गया है। इसके बावजूद ये फिल्म भारतीय दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब हो रही है। हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन के लेकर इंडियन ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा और वे इस मूवी की सराहना कर रहे हैं।

इसी वजह से भारत में ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार होता हुआ नजर रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के पांचवे दिन इस मूवी ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि सोमवार की तुलना में काफी ज्यादा है। बीते दिन के हिसाब 5वें दिन इसकी कमाई में 30 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही अब ऑब्सेशन का टोटल इंडियन कलेक्शन 15 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

जोकि कम स्क्रीन्स और लिमिटेड शोज वाली इस हॉरर थ्रिलर के लिए कमाई का एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। मालूम हो कि ग्लोबली अपार सफलता हासिल करने वाली ये फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 150 मिलियन डॉलर से अधिक का कारोबर कर चुकी है, जोकि भारतीय मुद्रा के आधार पर 1400 से करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा है।

हॉरर थ्रिलर का बदला खेल
यूं तो हॉलीवुड सिनेमा के इतिहास में एक से बढ़कर एक हॉरर थ्रिलर देखने को मिली हैं, लेकिन ऑब्सेशन ने अपनी खौफनाक कहानी और भयानक सीन्स के दम पर हॉरर जॉनर का खेल ही पलट दिया है। मूवी में कई ऐसे डरावने दृश्य मौजूद हैं, जिन्हें इंडिया में रिलीज से पहले सेंसर ने हटाया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com