इंटरनेट मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी की जमकर चर्चा हो रही है। देश के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद मचे राजनीतिक विवाद और युवाओं के गुस्से से शुरू हुई यह ऑनलाइन मुहिम अब इंटरनेट पर बड़ा ट्रेंड बन चुकी है। कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे लोग जुड़ चुके हैं।
दरअसल, यह ट्रेंड उस वक्त शुरू हुआ, जब चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पिछले हफ्ते एक मामले की सुनवाई के दौरान कॉकरोच का जिक्र किया।
उन्होंने टिप्पणी की थी कि कुछ युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता और वे मीडिया, इंटरनेट मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। हंगामे के बाद हालांकि अगले दिन सीजेआई सफाई में कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है।
सीजेआई सफाई में कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है
उन्होंने कहा, ‘मुझे दुख है कि मीडिया के एक वर्ग ने मेरी मौखिक टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया और इसे देश के युवाओं पर हमला बताकर दिखाया’। लेकिन इंटरनेट पर कई यूजर्स ने युवाओं, बेरोजगारी और सिस्टम को लेकर नाराजगी जाहिर की।
इसी माहौल में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से एक डिजिटल आंदोलन शुरू हुआ, जिसने मीम्स, व्यंग्य और राजनीतिक नाराजगी को मिलाकर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से पकड़ बना ली है।
पार्टी ने एक घोषणा पत्र भी जारी किया है, जो व्यंग्य और गंभीर राजनीतिक मांगों का मिश्रण है। इसमें कैबिनेट में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण, पार्टी बदलने वाले सांसदों और विधायकों पर 20 साल का चुनावी प्रतिबंध, सेवानिवृत्ति के बाद जजों को राज्यसभा पद न देने की मांग, चुनावों में वैध वोट हटाने पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
इसके अलावा पार्टी ने नीट विवाद से जुड़े छात्रों का समर्थन भी किया है। काकरोच जनता पार्टी के इंटरनेट मीडिया पर पांच दिन में लाखों फालोअर हो गए हैं। बुधवार शाम तक यह आंकड़ा इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा और एक्स पर करीब 1 लाख 26 हजार तक पहुंच गया है।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन राजनीतिक व्यंग्य (सटायर) समूह है, जिसे आम लोगों, खासकर युवाओं की नाराजगी और सिस्टम से निराशा को आवाज देने के लिए बनाया गया बताया जा रहा है। इसका टैगलाइन है- वॉयस आफ लेजी एंड अनएप्लाइड यानी आलसी और बेरोजगारों की आवाज।
किसने शुरू किया अभियान
अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे 30 साल के अभिजीत डिपके ने इस अभियान की शुरुआत की। वह 2020 से 2023 के बीच आम आदमी पार्टी की इंटरनेट मीडिया टीम के साथ वालंटियर के तौर पर काम कर चुके हैं।
उन्होंने 16 मई को एक्स पर एक गूगल फार्म शेयर कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया था।
पार्टी के अनुसार सदस्य बनने के लिए आपको होना चाहिए, बेरोजगार, आलसी , हमेशा ऑनलाइन रहने वाला और प्रोफेशनल तरीके से शिकायत या गुस्सा जाहिर करने में सक्षम यानी यह पूरा आंदोलन व्यंग्य और इंटरनेट कल्चर के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal