आयरलैंड सरकार: जनमत संग्रह से कड़े तलाक कानून को बदलेगी…

आयरलैंड सरकार अब जल्दी ही तलाक कानून में बदलाव करने की तैयारी में है।  यहां जनता ने तलाक के कड़े कानून में ढील देने के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान किया है। आयरलैंड की जनता देश में इस कड़े कानून को लेकर काफी परेशान है। इस कानून के मुताबिक तलाक लेने के लिए दंपतियों को 5 से 4 साल  तक अलग रहना जरूरी होता है उसक बाद उन्हें तलाक मिलता है।

अब उम्मीद की जा रही है कि सरकार इसमें बदलाव करते हुए इस अवधि को कम कर देगी। लगभग 82 प्रतिशत जनता ने इस बदलाव के पक्ष में अपनी स्वीकृति दी है। उम्मीद की जा रही है कि अलगाव की अवधि को कम करके दो से तीन साल कर दिया जाएगा। यहां की सरकार ने पिछले महीनों में कई कानूनो में बदलाव किए हैं। उसी कड़ी में सरकार अब यह नया फैसला करने जा रही है। क्या कहता है यह कानून-  आयरलैंड में 1995 में इस कानून को  लागू किया गया था। इस कानून के मुताबिक अगर कोई दंपति तलाक लेना चाहता है तो उन्हें 5 से 4 साल तक अलग रहना होगा। उस वक्त इस कानून के पक्ष में 50.3% लोगों ने अपना मतदान किया था, जबकि अब वर्मतान में इसके बदलाव के पक्ष में 82.1 फीसद जनता ने अपनी सहमति दी है। इससे पहले आयरलैंड सरकार ने विवादित अबॉर्शन कानून  में भी बदलाव किया है। साथ ही लियो वराडकर के नेतृत्व वाली नई सरकार ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने संबंधि कानून को भी पास कर दिया है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com