”एक दिन ये बंगला मेरा होगा…” साल 1997 में जब शाह रुख खान (Shah Rukh Kha) मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में ‘विला वियना’ बंगले के सामने फिल्म यस बॉस के गाने चांद तारे… की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने ये बात फिल्म के क्रू मेंबर्स के सामने की थी, उस प्रोपर्टी के मालिक ने शाह रुख को बंगले के अंदर जाने से मना कर दिया था।
तब शायद उस गार्ड को भी नहीं बता था कि भविष्य में ये शख्स की इस संपत्ति का मालिक बनेगा और बंगले का नाम विला वियना की जगह मन्नत (Mannat) कर देगा। 18 करोड़ में खरीदा गया शाह रुख खान का ये घर आज 300 करोड़ की कीमत का है।
16 गुना से ज्यादा बढ़ी मन्नत की वैल्यू
सेलिब्रिटी वेल्थ मैनेजर दीपक हीरो वजीरानी ने शरण हेगड़े के साथ एक पॉडकास्ट में शाह रुख खान के मन्नत बंगले की खरीद के पीछे की अहम जानकारी साझा की थी। जिसकी जानकारी द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दी गई है। उस दौरान दीपक ने ये बताया था-
साल 2001 में शाह रुख खान मन्नत को 18 करोड़ की कीमत में खरीदा था। उन्होंने ये प्रॉपर्टी गुजराती बिजनेसमैन नरीमन दुबाश से ली थी। समुद्र के किनारे बनी इस मशहूर हेरिटेज प्रॉपर्टी मालिकाना हक शाह रुख से पहले ‘बाई खोरशेद भानु संजना ट्रस्ट’ के पास था। पहले उन्होंने इस संपत्ति का नाम जन्नत रखा था और बाद में जाकर इसे मन्नत कर दिया। मन्नत इसलिए क्योंकि इस प्रॉपर्टी को खरीदा उनकी एक मन्नत ही थी।
अब 25 सालों बाद शाह रुख खान के मन्नत बंगले की वैल्यू साढ़े 16 गुना अधिक हो गई है, जिसकी बदौलत 18 करोड़ वाला मन्नत अब 300 करोड़ की कीमत का हो गया है। बताया जाता है कि शाह रुख के इस आलीशान घर के बाहर जो नेम प्लेट लगी है, उसकी भी कीमत 25 लाख रुपये है। 27000 वर्ग फुट में बना उनके इस घर में 6 फ्लोर हैं और आने वाले समय में ये 8 होने वाले हैं।
सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
हाल ही में शाह रुख खान को मन्नत बंगले में दो अतिरिक्त फ्लोर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अनुमति मिल गई है। किंग खान के इस घर के नवीनीकरण और विस्तार के खिलाफ मुंबई सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कोर्ट में कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) की मंजूरी को चुनौती देते हुए याचिका डाली गई थी कि मन्नत के 6 फ्लोर होने के बावजूद उसमें 2 अतिरिक्त फ्लोर बनाने की इजाजत कैसे दी गई।
अब इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला शाह रुख खान के पक्ष में सुनाया है और याचिका को खारिज कर दिया है। 2025 से मन्नत के रेनोवेशन का काम जारी है और मौजूदा समय में शाह रुख अपनी पत्नी गौरी खान के अलावा तीन बच्चों के साथ मुंबई बांद्रा के पाली हिल में स्थित ‘पूजा कासा’ नाम के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रह रहे हैं।
मन्नत की खासियत
शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान का फिल्मों से कोई नाता नहीं है, लेकिन वह एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर भी जानी जाती है। इसी वजह से उन्होंने अपने घर मन्नत को अंदर से लग्जरी बनाया हुआ है। इस घर में आपको थिएटर, बड़ा स्वीमिंग पूल, 42 सीटों वाला प्राइवेट ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, टेरेस गार्डन और जिम जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं। पूरे बंगले में इटैलियन इंटीरियर डिजाइनिंग का नियो-क्लासिकल स्टाइल देखने को मिलता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal