आज मोहन कैबिनेट की बैठक, कर्मचारियों को मिल सकती है राहत, महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला संभव

मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं। शाम 5 बजे मंत्रालय में प्रस्तावित इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार सरकार कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के बराबर मानी जा रही है और लंबे समय से कर्मचारी इसकी मांग कर रहे थे।

कैबिनेट बैठक में सिर्फ डीए बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें प्रशासनिक सुधार, विकास कार्यों की प्रगति और कुछ नई योजनाओं को मंजूरी जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री उज्जैन प्रवास पर है, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में शामिल हुए। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर बाद भोपाल लौट कर कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com