राजधानी में सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में आज मौसम विभाग ने हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना होगा और लोगों को सूरज की तपिश से फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कई दिनों से लू का अहसास कराने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह तापमान 40 से 42 डिग्री के पार पहुंचने की अनुमान है।
रविवार को आसमान में सुबह से धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। शाम तक आते-आते मौसम में बदलाव आया। आसमान में हल्के बादल छाने लगे। कई इलाकों में बंदूा-बांदी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
नजफगढ़ में 41 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 40.6 आया नगर में 40.5, जाफरपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal