कहते हैं कि होली के त्योहार में रंग और धमाल श्रीकृष्ण के कारण प्रारंभ हुआ था। यही कारण है कि आज भी ब्रजमंडल में होली की सबसे ज्यादा धूम रहती है। आओ जानते हैं श्रीकृष्ण और होली के संबंध में 6 रोचक बातें।
1. बांकेबिहारी की होली : संपूर्ण ब्रजमंडल में होली और रास की बड़ी धूम रहती है। ब्रजमंडल में खासकर मथुरा में लगभग 45 दिन के होली के पर्व का आरंभ वसंत पंचमी से ही हो जाता है। बसंत पंचमी पर ब्रज में भगवान बांकेबिहारी ने भक्तों के साथ होली खेलकर होली महोत्सव की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। ब्रज मंडल में होली सबसे ज्यादा धूम बरसाने में रहती है।विश्वविख्यात है बसराने की होली। इस होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां कई तरह से होली खेलते हैं, रंग लगाकर, डांडिया खेलकर, लट्ठमार होली आदि। राधा-कृष्ण के वार्तालाप पर आधारित बरसाने में इसी दिन होली खेलने के साथ-साथ वहां का लोकगीत ‘होरी’ गाया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal