आरआरबी की ओर से (RRB ALP Exam City Slip) जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) टियर-1 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9,970 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
RRB ALP Exam City Slip 2026: ऐसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘RRB ALP Exam City Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
अंत में लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) टियर-1 की परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13, 16, 17 & 18 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9970 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भी परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड से संबंधित ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal