असम सरकार का शपथ ग्रहण, समारोह में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड: असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया।

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण, मां कामाख्या देवी की पावन भूमि असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम धामी शामिल होंगे। गुवाहाटी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना करने जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com