अरब सागर में ईरानी जहाज पर संदिग्ध हथियारबंदों का हमला, भारतीय नौसेना सक्रिय

अरब सागर में ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज अल-कंबार पर संदिग्ध हथियारबंद लोगों के हमले को विफल करने के प्रयास में भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई है। पता चला है कि शुक्रवार को नौ हथियारबंद लोगों ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया है। माना जा रहा है कि समुद्री डाकुओं के दल ने ईरानी जहाज का अपहरण किया है।

नौसेना ने अपने युद्धपोतों को किया रवाना

माना जा रहा है कि समुद्री डाकुओं के दल ने ईरानी जहाज का अपहरण किया है। जहाज को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने दो युद्धपोतों को घटना वाले समुद्री क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया है। अगले कुछ घंटों में दोनों युद्धपोतों के ईरानी जहाज के नजदीक पहुंचने और कार्रवाई शुरू करने की संभावना है।

पहले भी नौसेना कर चुकी है सफल कार्रवाई

विदित हो कि बीते महीनों में भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर में कई देशों के जहाजों को बचाने के लिए कार्रवाई की हैं और उन्हें सफलतापूर्वक बचाया भी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com