अमेरिका में एक भारतीय पर दर्ज हुआ केस

अमेरिका में 33 साल के एक भारतीय व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने गर्भवती महिला की जान ली है। ओहियो में एक रेंज रोवर वेलार दुर्घटना में मारी गई गर्भवती किशोरी की मां ने कहा है कि वह चाहती हैं कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट इस घटना के लिए आरोपी भारतीय व्यक्ति को देश से बाहर निकाल दे। एनेट होम्स ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि तरसेम सिंह देश में रहे।

पीड़ितों के परिवार के अनुसार, तरसेम सिंह 17 वर्षीय ऐशली होम्स के अजन्मे बच्चे का पिता था और वह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा एक भारतीय नागरिक था। रिश्तेदारों ने न्यूजवीक को बताया कि ऐशली ने इस रिश्ते से बाहर निकलने की कई बार कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी को जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई तब एशली एक रेंज रोवर वेलार में सवार थी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब सिंह ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के कहने पर गाड़ी नहीं रोकी और डिप्टी अधिकारियों के साथ तेज रफ्तार से पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार लगभग 100 मील प्रति घंटा तक पहुंच गई थी और अंत में यह सिलसिला एक टक्कर के साथ समाप्त हुआ।

दुर्घटना में एशली की मौत

गाड़ी एक मोड़ पर काबू में नहीं रही, सड़क के बीच से बाईं ओर चली गई और कई बार पलटने से पहले एक जीप से टकरा गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एशली कार से बाहर जा गिरी। ओहियो स्टेट हाईवे पेट्रोल की दुर्घटना रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें जानलेवा चोटें आईं और उनके गर्भ में पल रहा बच्चा भी जीवित नहीं बच सका।

हिरासत का आदेश जारी

इस बीच, ICE ने सिंह के खिलाफ एक डिटेनर (हिरासत आदेश) जारी किया है। उन पर कई गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं, जिनमें अनैच्छिक हत्या, लापरवाही से की गई हत्या और वाहन से की गई गंभीर हत्या शामिल हैं। संघीय कानून के तहत सिंह को तब तक निर्दोष माना जाएगा, जब तक कि अदालत में उनका दोष सिद्ध नहीं हो जाता।

डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के अनुसार सिंह फरवरी 2017 में कैलिफोर्निया में दक्षिणी सीमा के रास्ते अवैध रूप से देश में दाखिल हुए थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में एक जज ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

ICE डिटेनर के तहत सिंह हिरासत में ही रहेंगे और आपराधिक मामले के नतीजे के बाद उन्हें देश-निकाले की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। जूरी ट्रायल 17 से 21 अगस्त के लिए तय किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com