नोएडा। लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशंस के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी अमेज सॉल्यूशंस ने अपने 11 साल के सफर को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।
कंपनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के कर्मचारियों, नेतृत्व टीम और सहयोगियों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. राजीव नारायण मिश्रा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे,
जबकि डीसीपी ट्रैफिक, नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन और होम मिनिस्ट्री से होम एंड अर्बन अफेयर्स के डायरेक्टर आनंद प्रकाश गुप्ता ने भी कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की।
कंपनी के फाउंडर और डायरेक्टर रितेश श्रीवास्तव और मीरा निगम को-फाउंडर पीयूष श्रीवास्तव, और अन्य सीनियर्स धीरेंद्र सिंह के साथ कंपनी के सीईओ रवि कौल, न्यूज़पथ के एडिटर-इन-चीफ दिग्विजय सिंह
समेत कंपनी की नेतृत्व टीम मौजूद रही।
11 साल का सफर, मेहनत और विश्वास की कहानी

कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के 11 साल के सफर को याद करते हुए की गई। इस दौरान कंपनी की उपलब्धियों, चुनौतियों, बदलावों और टीम के योगदान को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में फाउंडर रितेश श्रीवास्तव ने टीम को मोटिवेट करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता सिर्फ उसके बिजनेस मॉडल से नहीं बल्कि उससे जुड़े लोगों की मेहनत,
प्रतिबद्धता और विश्वास से बनती है। अमेज़ सॉल्यूशंस के 11 वर्षों के सफर में कर्मचारियों के योगदान को इसी उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।
दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भामिनी शेखर नृत्यालय के कलाकारों ने गणपति वंदना की प्रस्तुति दी।
संस्था की स्थापना वर्ष 2000 में गुरु भामिनी शेखर ने की थी और यह भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
इसके बाद अमेज़ सॉल्यूशंस के 11 साल के सफर पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें कंपनी की यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाया गया।
कर्मचारियों की उपलब्धियों को मिला सम्मान
इस शाम का सबसे खास हिस्सा रहा अवॉर्ड सेरेमोनी , जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित किया गया।
कंपनी की ओर से बेस्ट डीए, बेस्ट स्टेशन, ऑल राउंड मैनेजमेंट एक्सिलेंस, बेस्ट स्टेट हेड जैसी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान दिए गए।
इन पुरस्कारों के जरिए उन कर्मचारियों और टीमों को पहचान दी गई, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन, नेतृत्व, टीमवर्क, ऑपरेशनल क्षमता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कुछ पुरस्कारों को खास अंदाज में पेश किया गया। डेडिकेटेड एम्पलॉयी अवॉर्ड के लिए अतुल को सम्मानित किया गया।
उनके समर्पण और लगातार उपलब्ध रहने की भावना को कार्यक्रम में मजेदार अंदाज में पेश किया गया।
लीडरशिप और टीमवर्क पर रहा फोकस
कार्यक्रम के दौरान बेस्ट लीडरशिप अवॉर्ड रवि कौल, हारमोनी हीरो अवॉर्ड पीयूष श्रीवास्तव के नाम रहा। वहीं एलीट लीडरशिप अवॉर्ड मीरा निगम को दिया गया।
अमेज़ सॉल्यूशंस के तरफ से सही ये शाम एक अवॉर्ड समारोह नहीं बल्कि कंपनी के 11 साल के सफर,
टीम की मेहनत और भविष्य की दिशा का सेलिब्रेशन रही। कार्यक्रम में जहां पुराने योगदानकर्ताओं को सम्मान मिला, वहीं नए सितारों
को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ रैम्पवॉक और वेस्टर्न डांस ने समां बांध दिया। मिस्टर अमेज़ दिग्विजय सिंह और मिस अमेज़ का खिताब
मंतशा खान को दिया गया । ग्यारह साल की उपलब्धियों के बाद अमेज़ सॉल्यूशंस का संदेश साफ रहा—सफलता सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि पूरी टीम के साथ लगातार आगे बढ़ने का सफर है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal