अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा

प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।

बुधवार को जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे। मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया।

सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

जीसीएमएमएफ ने बताया कि हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल ताजा’ टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर और ‘अमूल गोल्ड’ दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

एनसीआर में यह हैं बढ़े हुए दामएनसीआर में मदर डेयरी के टोंड दूध (पैकेट बंद नहीं) की कीमत 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

टोंड दूध (पैकेट वाला) के दाम 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

वहीं एएनआई के अनुसार, अमूल के अनुसार दाम में यह बदलाव उन उत्पादों पर लागू होगा, जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। नई कीमतों के तहत अमूल ताजा टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

वहीं, अमूल गोल्ड दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध के उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में भारी बढ़ोतरी के कारण कीमतों को बढ़ाया गया है।

संस्था ने बताया कि इस साल चारे, पशु आहार की सामग्री, दूध की पैकेजिंग और ईंधन की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।

कहा कि गुजरात और देश के कई अन्य हिस्सों में कम और असमान वर्षा के कारण पैदा हुए चुनौतीपूर्ण हालात को देखते हुए हमें दूध की उपभोक्ता कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

बता दें कि मदर डेयरी एनसीआर में अपने आउटलेट्स, सामान्य खुदरा दुकानों और ई-कामर्स प्लेटफार्म के जरिए रोज लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com