अभी-अभी: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए दो बड़े बम धमाके और लोगो के उड़ गए चीथड़े

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बम धमाके हुए। दरअसल जकार्ता के बस स्टेशन पर हुए इन धमाकों में करीब 3 लोगों की मृत्यु हुई। दूसरी ओर ब्लास्ट के चलते कई लोग घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि ये धमाके आत्मघाती प्रकृति के थे। पुलिस प्रमुख एंड्री विबोवो द्वारा मेट्रो टेलिविज़न को जानकारी दी गई कि जब भारत में दोपहर के करीब ढाई बजे रहे थे उसी दौरान धमाका हुआ। बीते वर्ष 14 जनवरी को जकार्ता में यूएन कार्यालय के समीप आतंकियों द्वारा 8 धमाके कर दिए गए थे।

इन धमाकों में 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी। अब मौजूदा समय में ये दो शक्तिशाली बम विस्फोट किए गए हैं। हमले के बाद क्षेत्र में कई लोग घायल अवस्था में थे इन लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय ले जाया गया तो दूसरी ओर घटनास्थल पर कुछ लोगों के शव तक क्षतविक्षत अवस्था में थे। अब राहत दल यहां पर अपना कार्य कर रहा है। धमाकों के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब जांच दल जांच में जुट गया है। मिली जानकारी के अनुसार जब दिसंबर 2015 में आईएसआईएस ने धमकी दी तो उन्होंने कहा कि वे इंडोनेशिया में लाई काॅन्सर्ट करेंगे।

दूसरी ओर न्यूयाॅर्क के सूफन समूह द्वारा कहा गया कि 500 में से 700 इंडोनेशियाई आईएस में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में कुछ वापस भी आ गए थे लेकिन इसे इंडोनेशिया के लिए एक बड़ा खतरा माना गया। यहां लगभग 20 करोड़ से भी अधिक मुसलमान निवास करते हैं। गौरतलब है कि बस स्टेशन के पास जो धमाके हुए हैं वे श्रृंखलाबद्ध थे और करीब 10 मिनट के अंतर से दोनों धमाके हुए थे। धमाको को लेकर पुलिस प्रमुख सुल्तान मोहम्मद फिरदौस ने जानकारी दी थी। उनका कहना था कि जांच कार्य किया जा रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com