अब विदेशी मदद लेता नहीं बल्कि दूसरों को मदद देता है भारत

केरल में बाढ़ की विभीषका को देखते हुए कई देश भारत को वित्तीय मदद देने को तत्पर है लेकिन भारत इन सभी देशों के ऑफर को धन्यवाद समेत मना कर रहा है। दरअसल, वर्ष 2004 की सुनामी के बाद से ही भारत ने यह फैसला कर रखा है कि वह प्राकृतिक आपदाओं के लिए दूसरे देशों से आर्थिक मदद नहीं लेगा। यह फैसला दुनिया को यह संदेश देने के लिए किया गया था कि भारत अपनी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए खुद सक्षम है। वैसे दूसरे देश चाहे तो गैर सरकारी संगठनों के जरिए प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों में राहत दे सकते है। दूसरे देशों से मदद लेने से मना करने के फैसले का एक दूसरा पहलू यह भी है कि हाल के वर्षों में भारत ने दूसरे देशों को जरुरत पडऩे पर अब ज्यादा आर्थिक मदद देनी शुरु कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com