चंद्रयान प्रथम के कामयाब प्रक्षेपण के बाद इसरो चंद्रयान द्वितीय को भेजने की तैयारी में जुटा है। इस अभियान में चांद की सतह पर रोवर उतार कर देश अंतरिक्ष विज्ञान में परचम लहराएगा। चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण इसी साल अक्टूबर में किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे दिसंबर 2018 तक के लिए टाल दिया गया है। अब ये प्रक्षेपण 2019 में ही मुमकिन हो पाएगा। इस कारण इजरायल को चांद तक पहुंचने का मौका भारत से पहले मिल सकता है। दरअसल, इस साल के अंत में इजरायल की एक कंपनी चांद पर अपना मिशन भेजने की तैयारी में है।
क्या है अभियान
मानव रहित मिशन के तहत चंद्रयान द्वितीय नामक उपग्रह को चांद की कक्षा में स्थापित करना एवं चांद की सतह पर रोवर उतारना। जीएसएलवी एमके-3 से इसे अंतरिक्ष भेजा जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal