अनुराग डोभाल ने परिवार और पत्नी रितिका पर टॉर्चर का आरोप लगाते हुए एक वीडियो साझा किया था। अब उनके भाई कलाम डोभाल ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने अनुराग पर व्यूज के लिए झूठ बोलने और पत्नी रितिका के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था। इसके बाद से उनके फैंस शॉक्ड रह गए थे। इस वीडियो में अनुराग ने अपनी फैमिली और पत्नी रितिका चौहान पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस पूरे मामले पर अनुराग के भाई कलाम डोभाल ने रिएक्ट किया है।
यूट्यूबर ने लगाया था मारपीट का आरोप
कलाम ने कहा कि अनुराग ने ये सब सिर्फ व्यूज पाने के लिए किया है। उन्होंने ये प्रूफ भी दिया कि यूट्यूबर अपनी पत्नी से मारपीट करता है। दरअसल अनुराग ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसमें उन्होंने अपने मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उनकी मौत के जिम्मेदार भी यही लोग होंगे।
अनुराग के भाई ने पोस्ट पर किया रिएक्ट
अनुराग ने कहा था कि उनके मम्मी-पापा उन्हें बहुत टॉर्चर करते थे इसलिए पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई। अब अनुराग के भाई कलाम ने इस पर रिएक्ट करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। कलाम ने बताया कि अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका को फिजिकली एब्यूज किया था जिसकी वजह से वो घर छोड़कर चली गई।
कलाम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं अपनी बात का पक्का हूं। सारे सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं। और चिल मारो सब, ये तो इसका रोज का काम है, जो वो व्यूज के लिए करता है। वन साइड स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने, पर सच नहीं बताया। और मेरे सभी फैंस के लिए मेरा मैसेज- इन सब में मत पड़ो। उसे इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है। उसने हम पर एक फर्जी केस किया, मम्मी-पापा पर भी और जब ये केस कानूनी रूप से हार गया तो उसने यह बकवास वीडियो पोस्ट किया क्योंकि रितिका ने भी इसको छोड़ दिया था।’
बता दें कि इससे पहले अनुराग ने अपनी पत्नी रितिका के साथ एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने अपने भाई कलाम की तारीफ की थी कि उन्होंने उनके लिए कितना कुछ किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal