अगर आप करते हैं यह 7 गलतियां, तो आत्मा आ सकती है आपके घर

आत्माओं को जब तक मुक्ति नहीं मिल जाती है वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती हैं। कई बार अपने होने का एहसास भी दिलाती है। आत्माएं कई चीजों से आकर्षित होकर हमारे आस-पास आने की कोशिश करती हैं और हमें अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की कोशिश करती हैं। बुरी और अच्छी दोनों तरह की आत्माएं होती है। कुछ प्रचलित मान्यताएं हैं जिन पर विश्वास करना या न करना विवेक का विषय हो सकता है पर जानकारी हम सबके लिए जरूरी है।

– शाम के बाद लड़कियों को बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। खास तौर पर अमावस्या और पूर्णिमा के आस-पास ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां आप पर प्रभाव बनाने की कोशिश करते हैं।
– रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुगंध पर भी आत्माएं आकर्षित होती हैं।
– मृत व्यक्तियों को जब आप बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्षित होती है और आपके आस-पास भटकने लगती हैं।
– गर्भवती महिलाओं के प्रति आत्माएं जल्दी से आकर्षित होती है। ऐसी मान्यता है कि आत्मा नया शरीर पाने के लिए गर्भवती महिलाओं के आस-पास भटकती रहती हैं इसलिए महिलाओं को अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए।
– गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के आस-पास भी आत्मा आकर्षित होती हैं। दरअसल जब व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक शक्तियां भटकने लगती हैं लेकिन जब आप स्वस्थ और अंदर से मजबूत होते हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा नहीं आती हैं इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अपने आत्मबल को बनाए रखना चाहिए।
– जो व्यक्ति नियमित स्नान और ध्यान नहीं करता उसका शरीर दूषित हो जाता है ऐसी स्थिति में नकारात्मक शक्तियां
उस व्यक्ति पर हावी हो जाती हैं।
– जिन घरों पर नियमित दीप और पूजा पाठ नहीं किया जाता है वहां नकारात्मक शक्तियां अपना ठिकाना बना लेती हैं। इसलिए अपने घर के हर कमरे में नियमित धूप दीप दिखाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com