समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि झांसी में पुष्पेंद्र की हत्या हुई है। सरकार अन्याय के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार है तो बेटी को जेल में भेजकर तेल-मालिश वाले के साथ खड़ी है।

शुक्रवार को जय प्रकार नरायण की जन्मतिथि पर लखनऊ में उनकी प्रतिमा माल्यार्पण करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता है। देश खुशहाल तभी हो सकता है जब जेपी के सिद्धांत और उनके बताए रास्ते पर चले।
देश के सामने उस समय जो चुनौतियां थीं वही आज भी हैं। आज किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है, बाजारीकरण होता जा रहा है। आज फिर हम सब समाजवादियों को मिलकर संपूर्ण क्रांति के रास्ते पर चलना होगा।
अखिलेश यादव झांसी में पुष्पेंद्र मेठभेड़ कांड पर कहा कि पहले बीजेपी के मंत्रियों ने कहा कि वह बालू खनन माफिया है। अब सुनने में आ रहा है कि अब सरकार के मंत्री कुछ कहने से बच रहे हैं। क्योंकि सब जानते हैं कि हत्या हुई है। उन्हें लगता है कि पुष्पेंद्र को न्याय मिल जाएगा तो लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो ठोंको की नीति से चली है। आज शासन-प्राशसन के माध्यम से हत्याएं करवाई जा रही हैं। आज तक को ऐसा कौन सा अपराधी था जो सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठ गया। कोई ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है जो अपना मुकदमा वापस ले ले।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal