अक्षय-सैफ की सस्पेंस थ्रिलर Haiwaan की आ गई रिलीज डेट, 18 साल बाद ‘खिलाड़ी’-‘अनाड़ी’ मचाएंगे तहलका

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की जोड़ी को देखने का फैंस एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जब प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली उनकी सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की घोषणा हुई थी, तो उनके चाहने वालों की बेताबी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी और उनके मन में कहानी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

अब फैंस की एक्साइटमेंट को मेकर्स ने दोगुना बढ़ा दिया है, क्योंकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

बॉक्स ऑफिस पर इस तारीख से होगी ‘हैवान’ की दहशत
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ के निर्माता केवीएन प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी की ओफिशितल रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया है कि सैफ-अक्षय की मूवी 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऑब्सेशन, एक भरपूर प्रयास…एक ऐसी तारीख जो आपको हमेशा याद रहने वाली है। प्रियदर्शन की हैवान 11 सितंबर को रिलीज होगी, डेट नोट कर लीजिये।”

इस एपिक ब्लॉकबस्टर का इंतजार नहीं कर सकते-यूजर्स
मेकर्स ने जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के चाहने वाले खुशी से झूम उठे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अक्षय कुमार की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। आप रॉक कर दोगे अक्की सर।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “सैफ अली खान 6 साल के बाद बतौर लीड एक्टर लौट रहे हैं, मैं अपनी खुशी नहीं रोक पा रही हूं।”एक अन्य यूजर ने लिखा,”इन दोनों की जोड़ी तो पहले से ही ब्लॉकबस्टर है।”

18 साल बाद लौट रही है ये सफल जोड़ी
अक्षय कुमार की ऑनस्क्रीन अगर किसी एक्टर के साथ जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की गई है, तो वह सुनील शेट्टी के अलावा सैफ अली खान हैं। दोनों ने पहली बार साल 1994 में मूवी ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में साथ काम किया, जो आज के समय में हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक मूवीज में से एक है। इसके अलावा इनकी जोड़ी ताशान, आरजू, तू चोर मैं सिपाही और टशन जैसी फिल्मों में काफी पसंद की गई। 18 साल बाद अब उन्हें एक-साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com