हरियाणा : हुड्डा के करीबी राव दान सिंह के आवास पर पहुंची ED

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सियासी क्राइसिस के बीच एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने दस्तक दे दी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह के घर पर ईडी की रेड चल रही है। राव दान सिंह महेंद्रगढ़ शहर से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि यह रेड राव दान सिंह की कोठी, फार्म हाउस और उसके भाई के मकान पर महेंद्रगढ़ में की जा रही है जबकि गुड़गांव में भी उनके निवास पर ईडी की रेड बताई जा रही है।

महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक एवं गत लोक सभा चुनाव में महेंद्रगढ़ -भिवानी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रहे राव दान सिंह के महेंद्रगढ़ स्थित आवास पर सुबह 4 बजे से ईड़ी ने रेड की। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रहा है कि लगभग 1 लाख हजार करोड़ के कागजात मिले है। घर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और अंदर टीम रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 1392 करोड़ के बैंक घोटाला से जुड़े मामले में दिल्ली, झारखंड व हरियाणा के कुल 15 जगहों पर की जा रही है।

बता दें कि राव दान सिंह ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से चुनाव लड़ा था। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर ने उन्हें करीब 41 हजार वोटों से हरा दिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com