हरियाणा में गर्मी फिर बढ़ गई है। सूबे में मानसून के कमजोर पड़ते ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिन में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालात ये हो गए हैं कि 24 घंटे में पारा 38 डिग्री को पार कर गया है।
बताया जा रहा है कि सिरसा सबसे गर्म दर्ज किया गया, यहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि 4 अक्टूबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के 9 जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। प्रदेश के जिन जिलों में 4 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है, उनमें यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात शामिल हैं।
इन जिलों में उम्मीद से ज्यादा बारिश
इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 फीसदी, गुरुग्राम में 53 फीसदी और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन 3 जिलों में अत्यधिक बारिश हुई है। हालांकि झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal