हरियाणा में ठंड लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। प्रदेश का हिसार जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहाँ रात का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि आज 23 और कल 24 नवंबर तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धुंध छाई रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है।
सुबह और रात को हल्की से माध्यम धुंध या कहीं- कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनने के आसार बने हुए हैं। इस कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। उसके बाद 25 नवंबर से फिर से उतरी और उत्तरी पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से 27 नवंबर तक रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
इन 10 शहरों में छाएगी धुंध
मौसम विभाग द्वारा आज 23 नवंबर को अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे ज्यादा प्रदूषण 10 शहरों की लिस्ट में हरियाणा के 7 शहर शामिल हो चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal