सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ ईशान किशन बने नंबर-1
November 1, 2026
खेल
ईशान किशन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान अब भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
ईशान को सूर्या को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ छह रनों की जरुरत थी। ईशान ने इस दौरान अपनी चौथी गेंद पर ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
ईशान ने तोड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
ईशान से पहले भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्या के नाम था। सूर्या ने साल 2022 में 31 मैचों में 9 अर्धशतक और दो शतक की मदद से 1164 रन ठोक दिए थे।
वहीं ईशान ने अब तक 37 मैचों में आठ अर्धशतक और एक शतकी की मदद से 1200 से ज्यादा रन बनाने लिए हैं। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 गेंदों में पांच चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।
ईशान ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 2000 रन
ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे कर लिए। ईशान गेंदों के हिसाब से भारत के लिए तीसरे सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
ईशान को 2000 तक पहुंचने के लिए 1345 गेंदें लगीं। वहीं सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है। अभिषेक ने सिर्फ 1024 गेंदों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली थी।
2026-11-01