बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट को 2019 की सबसे सेक्सी एशियाई महिला और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पूरे दशक की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है। लंदन की ‘Eastern Eye’साप्ताहि क मैगजीन ने यह सर्वे कराया है। इस सर्वे में ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची तैयार की गई है।

एशिया की खूबसूरत महिलाओं की इस सूची में आलिया भट्ट टॉप पर हैं। वहीं दीपिका पादुकोण को दूसरा स्थान मिला है। दीपिका पादुकोण पिछले साल इस सूची में शीर्ष पर थीं। इस सूची में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान तीसरे नंबर पर रही हैं। वहीं चौथे नंबर पर हैं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान। इसके साथ रही वह सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी महिला बन गई हैं। लगातार पांच साल से उन्हें यह खिताब हासिल है। वहीं इस सूची में सुरभि चंदना (5), कैटरीना कैफ (6), शिवांगी जोशी (7), निया शर्मा (8), मेहविश हयात (9) और प्रियंका चोपड़ा (10) भी शामिल हैं। यानी एशियाई महिलाओं की सूची में 8 भारतीय और दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।
‘ईस्टर्न आई’ के एंटरटेनमेंट संपादक और इस सूची की शुरुआत करने वाले असजाद नजीर ने कहा, “आलिया भट्ट जैसा बड़ा नाम फिलहाल कोई नहीं है और व्यावसायिक हिंदी सिनेमा के अगले दशक में बॉलीवुड क्वीन की तरह राज करने से कोई भी चीज उन्हें रोक नहीं सकती। फिल्म स्टार से ज्यादा वह महिला शक्ति की ताकतवर प्रतीक हैं, जो सशक्त आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं। ”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal