बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के जीवन पर फिल्म का निर्माण हो रहा है। ‘लालटेन’ नाम की फिल्म में ओबरा प्रखंड के विशुनपुरा निवासी राव रणविजय सिंह नजर आएंगे। रणविजय टीवी एवं फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। अब वे बिहार के औरंगाबाद जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। फिल्म को लेकर रणविजय सिंह काफी उत्साहित हैं।
राव रणविजय ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार सशक्त है। फिल्म में इनका किरदार लालू प्रसाद यादव के अभिन्न मित्र का है। लालू प्रसाद की भूमिका में प्रसिद्ध अभिनेता यश मिश्रा होंगे। इससे पहले भीे लगभग एक हज़ार से ज्यादा एपिसोड अलग अलग टीवी धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।
मुंबई की दौड़ती भागती जिंदगी से उसे जब भी फुरसत मिलती है, भाग कर बिहार आते हैं। यहां के गांव-कस्बे, खेत खलिहान की ज्वलंत समस्या पर लघु फिल्म बना डालते हैं। ”कहीं का ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जैसे कई लघु फिल्में उन्होंने बनाई। रणविजय अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने गृह जिला के कला संस्कृति पर्यटन शिक्षा इतिहास को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए एक फिल्म का निर्माण किया जिसका नाम एक सुखद यात्रा औरंगाबाद है। इस फिल्म 3 जुलाई 2016 को औरंगाबाद के ऐतिहासिक नगर भवन में दर्शकों के बीच प्रदर्शित किया गया था।
इन्होंने हाल में ही एक शैक्षणिक फिल्म मास्टर साहब भी बनाया है। 2011 में प्रसिद्ध टीवी निर्माता एकता कपूर के प्रथम भोजपुरी धारावाहिक सिंदूर मांग टिकुली में एक सशक्त किरदार निभाते हुए आज मुंबई में पिछले 5 वर्षों से लेकर अलग-अलग शॉर्ट फिल्म, फिल्मों एवं धारावाहिकों में लगभग 1000 से भी ज्यादा एपिसोड कर चुके हैं। जिनमें सावधान इंडिया, हिटलर दीदी, यह रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल गेंदा फूल, हैप्पी होम्स, इस टाइम टू चेंज शामिल है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
