स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। उनकी गायकी की चर्चा दुनियाभर में है। लता जी की गायकी ने देश को गौरवान्वित महसूस कराया है। इस बीच मशहूर गायिका लता मंगेशकर से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो लता को भारत सरकार की ओर से जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।

लता मंगेशकर को भारत सरकार ‘डॉटर ऑफ द नेशन’ अवॉर्ड से सम्मानित कर सकती है। लता इस 28 सितंबर को 90 साल की हो जाएंगी। ऐसे में भारत सरकार मशहूर गायिका को सात दशकों से भारतीय संगीत में योगदान देने के सम्मानित कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार गीतकार प्रसून जोशी ने इस खास मौके पर एक गाना भी लिखा है। सरकार से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा- ‘मोदी जी लता जी की आवाज के प्रशंसक हैं। वह देश की आवाज का प्रतिनिधत्व करती हैं। उन्हें सम्मानित करना देश की बेटी को सम्मानित करना है। उन्हें आधिकारिक तौर पर देश की बेटी के टाइटल से नवाजा जाएगा।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal