उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लुक में चार चांद स्मार्ट बस शेल्टर लगा रहे हैं। इन बस शेल्टरों में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होने के साथ ही मोबाइल चार्जिंग, शौचालय, पेयजल, बसों के आवागमन की सूची होने के साथ ही खानपान व रोजमर्रा से जुड़ी चीजों का स्टॉल भी दिया गया है। बसों से सफर करने वाले यात्रियों को यह खूब भा रहे हैं। शहर में मॉडल के रूप में सबसे पहले श्रीराम टॉवर के सामने स्मार्ट बस शेल्टर बनाया गया था, अब प्रमुख चौराहों पर स्टेनलेस स्टील के बस शेल्टर शहर की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। दो सॉल पहले स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत यह डिजाइन लखनऊ में लायी गई थी।

उद्देश्य था कि बस में चलने वाले यात्री को स्मार्ट बस शेल्टर पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसी क्रम में शहर के अलग अलग चौराहों व बस ठहराव वाले स्थानों पर करीब 55 बस शेल्टर प्रस्तावित किए गए थे। करीब एक साल काम सुस्त रहा, फिर वर्ष 2019 के मध्य से इस पर काम तेजी से शुरू हुआ, जो अब दिख रहा है। फैजाबाद रोड, समतामूलक चौराहा, आलमबाग सहित कई स्थानों पर स्मार्ट बस शेल्टर चालू कर दिए गए हैं। यहां बसों के आवागमन की सूची चस्पा से है। जो अगल-अलग रूटों पर बसों के आवागमन की जानकारी देती है।
रोजगार भी देते हैं बस शेल्टर
यहां खुलने वाले स्टॉल से रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। सुबह छह बजे से रात के दस बजे तक मुख्य रूप से यह स्टॉल खुले रहते हैं। यहां बच्चों के दूध से लेकर मोबाइल चार्जर, खाने पीने की सामग्री भी उपलब्ध है। इन बस शेल्टरों में खासबात है कि साफ सफाई बेहतर होने से यात्री भी बेहतर महसूस कर रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal