राशिफल : जानिए की आज रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

आज के राशिफल में जानिए की आज रविवार जो हम सबके लिए छुट्टी का होता है वो हमारे और आपके लिए कैसा रहेगा| आपके साथ क्या अच्छा हो सकता है और क्या बुरा एवं उनके सटीक उपाय……

राशिफल : जानिए की आज रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

आज का राशिफल

मेष :- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति हो सकती है।

सुझाव :- आज आप गुलाब के पुष्पों द्वारा शिवार्चन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग :- चॉकलेटी

वृष :- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए, ओ)
आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कोई ऐसा कार्य सम्पन्न होगा, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

सुझाव :- आज आप 21 विल्ब पत्र पर राम नाम अंकित कर शिवार्पण करें, मंगल होगा।
शुभ रंग :- फिरोजी

मिथुन :- (का,की कु, के, को हा, घ ,छ )
आज आपके मित्रों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सुझाव :- आज आप चमेली के पुष्पों द्वारा भगवान कार्तिकेय की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कर्क :- (डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद एवं लाभदायी हो सकती है।

सुझाव :- आज आप पंचामृत से शिव का अभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

सिंह :- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

सुझाव :- आज आप 51 विल्बपत्र शिव परिवार को अर्पण करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – श्वेत

कन्या :- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ, टो)
आज आपके निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। संयम से कार्य लेना हितकारी हो सकता है।

सुझाव :- आज आप काले तिल का दान करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग – सुनहला

तुला :- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
सुझाव :- आज आप उमा महेश्वर को मानष पाठ सुनाएंं, लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला

वृश्चिक :- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जारी प्रयास सफल होंगे।

सुझाव :- आज आप कमल के पुष्पों द्वारा शिवार्चन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला

धनु :- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। भाग्यवश सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

सुझाव :- आज आप अक्षत को श्री गणपति को अर्पित करे, मंगल होगा।
शुभ रंग – धानी

मकर :- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

सुझाव :- आज आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें, लाभ होगा।
शुभ रंग- भूरा

कुम्भ :- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। भौतिक दिशा में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे।

सुझाव :- आज आप केशर युक्त चंदन भगवान शिव को अर्पित करें, मंगल होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन:- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आप पारिवारिक तनाव से व्यथित रहेंगे। धन,यश,सम्मान में वृद्धि का योग है।

सुझाव :- आज आप जौ का दान करें, उत्तम होगा।

शुभ रंग – गुलाबी

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com