ये है वो आसान काम जिनसे जल्दी बन जाएंगे धनवान

धनवान बनने की चाहत आपकी भी होगी। सोचते होंगे कि कोई उपाय मिल जाए जिससे जल्दी धनवान बन जाएं। इसके लिए कुछ लोग गलत तरीके अपनाने के लिए भी तैयार रहते हैं। जबकि गलत तरीके अपनाने की बजाय, कुछ पुराने टोटके हैं जिन्हें आजमाकर आप देख सकते हैं।काली हल्दी, अक्षत और चांदी का एक टुकड़ा लेकर इन तीनों को एक नए कपड़े में बांधकर इसकी धूप-दीप से पूजा करें।
 इसे तिजोरी या धन स्थान में रख दें। तंत्र शास्त्र में काली हल्दी को चमत्कारी माना गया है। इसका लाभ आपको मिल सकता है। एक अन्य टोटका यह भी है कि काली हल्दी को विधिवत साफ करके पूजाघर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी के पास रख दें। हर सुबह धूप-दीप आदि से उसकी पूजा करें। आय के साधनों में वृद्घि होगी।

ये है वो आसान काम जिनसे जल्दी बन जाएंगे धनवानइन आसान कामो को करके जल्द बने धनवान

रात में सोने से पहले आप क्या करते हैं। हो सकता है कि आप कोई कहानी पढ़ते हों या सुबह ऑफिस, कॉलेज जाने की तैयार करते हों। यह भी हो सकता कि आप इनके अलावा कोई दूसरा काम भी करते हों लेकिन सोने से पहले एक जरुरी काम नहीं करते हैं तो समझ लीजिए खुद का नुकसान कर रहे हैं।

शास्त्रों में बताया गया है कि, मनुष्य को सोने से पहले ईश्वर का नाम जरुर लेना चाहिए। इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि मनुष्य जिस चीज का ध्यान करके मृत्यु को प्राप्त होता है उसे उसी चीज की प्राप्ति होती है।मृत्यु कभी भी किसी की आ सकती है। सोने से पहले ईश्वर का ध्यान करने से मन ईश्वर में लगा रहता है जिससे अगर सोते हुए भी मृत्यु को प्राप्त हो गए तो मोक्ष की प्राप्ति हो जाए।भौतिक रुप से भी ईश्वर का ध्यान करके सोने से लाभ मिलता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और अच्छी नींद आती है। स्वास्थ्य पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ता है। सुबह आप उर्जा और उत्साह के साथ दिन की शुरुआत कर पाते हैं जिससे कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलती है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com