प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम से फुर्सत निकालकर अपने मंगेतर निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। सगाई के बाद प्रियंका की निक के साथ यह पहली ऑफ़िशियल वेकेशन है। ज़ाहिर है कि दोनों का अंदाज़े-बयां अलग ही होगा। 
सोशल मीडिया में साझा की गयीं ये तस्वीरें मैक्सिको के कैबो सैन ल्यूकस की हैं। कैबो सैन ल्यूकस एक रिज़ॉर्ट सिटी है, जो मैक्सिको कैलिफॉर्निया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह जगह सैलानियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। प्रियंका निक के साथ वहां पहुंची हैं। तस्वीरें बता रही हैं कि प्रियंका काफ़ी ख़ुश दिख रही हैं और निक एक ज़िम्मेदार मंगेतर के अंदाज़ में दिख रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal